सीवान में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चला रहे थे चोरी की बाइक, पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा

Updated:
विज्ञापन

सीवान में नगर थाना पुलिस ने संदिग्ध हालत में घूम रहे एक युवक को चोरी की मोटरसाइकिल और फर्जी नंबर प्लेट के साथ गिरफ्तार किया है. उसके दो साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है. यह गिरोह चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेचने का काम करता था.

विज्ञापन

सीवान. नगर थाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस कार्रवाई के दौरान उसके दो साथी मौके से फरार हो गए. पुलिस अब फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

संदिग्ध हालत में बाइक सवार तीन युवकों को देखा

पुलिस के अनुसार 14 जुलाई की शाम करीब 7:10 बजे गश्ती के दौरान बीएसएपी की महिला जवानों ने एक स्प्लेंडर प्लस बाइक पर सवार तीन युवकों को संदिग्ध अवस्था में देखा. पुलिस को देखते ही तीनों युवक भागने लगे.

महिला जवानों की सतर्कता के कारण एक युवक को पकड़ लिया गया, जबकि दो अन्य भागने में सफल रहे.

गिरफ्तार युवक की हुई पहचान

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के सुकुला टोली दक्षिण टोला निवासी एमडी अशरफ के रूप में हुई. उसकी निशानदेही पर फरार आरोपितों की पहचान रवि कुमार और गुलशन अख्तर के रूप में की गई है.

जांच में खुला चोरी की बाइक और फर्जी नंबर प्लेट का राज

पुलिस ने जब बाइक के कागजात की जांच की तो कोई दस्तावेज नहीं मिला. इसके बाद इंजन और चेसिस नंबर के आधार पर परिवहन विभाग से सत्यापन कराया गया. जांच में बाइक का वास्तविक रजिस्ट्रेशन नंबर अलग पाया गया, जिससे स्पष्ट हुआ कि उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी.

चोरी की बाइक बेचने वाले गिरोह का खुलासा

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपित चोरी की मोटरसाइकिलों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उन्हें बेचने का काम करते थे. पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है.

एक गिरफ्तार, दो फरार आरोपितों की तलाश जारी

नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार युवक के खिलाफ मोटरसाइकिल चोरी, फर्जी नंबर प्लेट लगाने और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. वहीं फरार रवि कुमार और गुलशन अख्तर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन