दुष्कर्म मामले की जांच करने दत्तक ग्रहण संस्थान पहुंची पुलिस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Nov 2019 12:58 AM
सीवान : शहर के महदेवा स्थित विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में सात साल की बच्ची से करीब तीन साल पहले हुए दुष्कर्म मामले की जांच करने एसडीपीओ जितेंद्र पांडे पुलिस बल के साथ सोमवार को दोपहर बाद पहुंचे. पुलिस को आते देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि काफी […]
सीवान : शहर के महदेवा स्थित विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में सात साल की बच्ची से करीब तीन साल पहले हुए दुष्कर्म मामले की जांच करने एसडीपीओ जितेंद्र पांडे पुलिस बल के साथ सोमवार को दोपहर बाद पहुंचे. पुलिस को आते देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि काफी संख्या में पुलिस ने दत्तक ग्रहण संस्थान के चारों तरफ से घेर लिया था. उसके बाद पुलिस पदाधिकारी अंदर प्रवेश किये. थोड़ी देर बाद सभी पुलिस पदाधिकारी वापस लौट गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










