जिले में रसूखदार है व्यास सिंह का परिवार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
सीवान : आर्थिक एवं सामाजिक रुप से समृद्ध होने के कारण कर्णजीत सिंह उफ व्यास सिंह के परिवार का दबदबा सीवान की राजनीति में शुरु से ही रहा है.व्यास सिंह के दादा स्व. रामदरस सिंह एवं पिता स्व. बच्चा सिंह किसान थे. जमीन अधिक होने तथा आर्थिक रूप से संपन्न होने के कारण हाथी रखने […]
विज्ञापन
सीवान : आर्थिक एवं सामाजिक रुप से समृद्ध होने के कारण कर्णजीत सिंह उफ व्यास सिंह के परिवार का दबदबा सीवान की राजनीति में शुरु से ही रहा है.व्यास सिंह के दादा स्व. रामदरस सिंह एवं पिता स्व. बच्चा सिंह किसान थे. जमीन अधिक होने तथा आर्थिक रूप से संपन्न होने के कारण हाथी रखने की परंपरा को परिवार के लोगों ने अभी तक कायम रखा है.
विज्ञापन
व्यास सिंह के परिवार की राजनीतिक पकड़ पहले से ही है. इनके चाचा दीनानाथ सिंह कई बार निर्विरोध नगर पार्षद चुने गये हैं. बच्चा सिंह के चार पुत्रों में दूसरे व्यास सिंह परिवार के राजनीति विरासत को आगे बढ़ाते हुए दो बार नगर पर्षद के उप सभापति निर्विरोध चुने गये.
भाजपा के समर्थन पर इन्होंने 2009 में एमएलसी का चुनाव लड़ा. लेकिन कामयाबी नहीं मिली. इसके बाद उन्होंने भाजपा के संगठन को मजबूत करने में अपनी अहम भूमिका निभायी. भाजपा ने इन्हें जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेवारी सौंपी थी. पार्टी में जमीनी रुप से जुड़े होने के कारण ही उप चुनाव में एनडीए का बागी प्रत्याशी होने के बाद भी कार्यकर्ताओं ने मदद कर जीत दिलायी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन