राष्ट्रपति से दुर्व्यवहार का मामला: पीएम मोदी ने बताया देश का अपमान, बोले- ममता बनर्जी को माफ नहीं करेगी जनता
President row case: प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति से दुर्व्यवहार मामले में एक बार फिर ममता बनर्जी पर हमला बोला है. पीएम मोदी ने कहा है कि ममता बनर्जी के अहंकार को जनता खत्म करेगी.
मुख्य बातें
President row case: कोलकाता. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति से बंगाल में हुए दुर्व्यवहार के लिए ममता बनर्जी और उनकी सरकार की एक बार फिर आलोचना की है. दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने ममता बनर्जी पर जोरदार हमले किये. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संथाल समुदाय के एक बड़े उत्सव में शामिल होने के लिए बंगाल गई थीं, लेकिन राष्ट्रपति का सम्मान करने के बजाय, टीएमसी ने इस पवित्र और महत्वपूर्ण आयोजन का बहिष्कार किया.
लोकतंत्र की महान परंपरा का अपमान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- राष्ट्रपति स्वयं आदिवासी समुदाय से आती हैं और आदिवासी समुदाय के विकास को लेकर चिंतित रही हैं. टीएमसी सरकार ने उस आयोजन को कुप्रबंधन के भरोसे छोड़ दिया. यह न केवल राष्ट्रपति का अपमान है, बल्कि भारत के संविधान का भी अपमान है. यह संविधान की भावना का अपमान है. यह लोकतंत्र की महान परंपरा का भी अपमान है. पीएम मोदी ने कहा कि हमारे देश में कहा जाता है कि कोई व्यक्ति कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो, अंततः अहंकार ही उसका नाश करता है.
बंगाल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
टीएमसी को सत्ता का अहंकार
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- आज, देश की राजधानी से, मैं आप सभी से अपील करता हूँ कि टीएमसी की गंदी राजनीति और सत्ता का अहंकार, जिसने एक आदिवासी राष्ट्रपति की गरिमा का अपमान किया है, जल्द ही चकनाचूर हो जाएगा. पश्चिम बंगाल की प्रबुद्ध जनता टीएमसी को एक महिला, एक आदिवासी, देश की राष्ट्रपति का अपमान करने के लिए कभी माफ नहीं करेगी. देश भी उन्हें कभी माफ नहीं करेगा. देश का आदिवासी समुदाय उन्हें कभी माफ नहीं करेगा. देश की महिलाएं उन्हें कभी माफ नहीं करेंगी.
Also Read: राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल में कैसे हुई चूक, केंद्र ने बंगाल सरकार से शाम तक मांगी रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Jha
डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




