खतरे के निशान के करीब पहुंचा सरयू नदी का जल स्तर

दरौली : सरयू का जल स्तर एक बार फिर खतरे के निशान से 16 सेमी नीचे हो जाने से लोगो में दहशत बना हुआ है. मालूम हो की पिछले दिनों नदी के जल स्तर में थोड़ी गिरावट दर्ज की गयी थी. जिससे लोगों ने राहत की सांस ली थी, परंतु जल स्तर में एक बार […]
दरौली : सरयू का जल स्तर एक बार फिर खतरे के निशान से 16 सेमी नीचे हो जाने से लोगो में दहशत बना हुआ है. मालूम हो की पिछले दिनों नदी के जल स्तर में थोड़ी गिरावट दर्ज की गयी थी. जिससे लोगों ने राहत की सांस ली थी, परंतु जल स्तर में एक बार फिर इजाफा होने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल कायम हो गया है.
वहीं विशेष रूप से तटवर्ती इलाके के लोग काफी चिंतित दिखाई पड़ रहे हैं, क्योंकि अगर यही हाल रहा तो निचले इलाकों का पानी अब घरों में भी घुसना शुरू हो गया है. अब पानी घरों में घुसना शुरू हो जायेगा. उन लोगों की परेशानी स्वाभाविक है. ज्ञात हो कि दरौली के सरयू नदी में खतरे का निशान मापने के लिए लगे हुए मापक पर 60.82 सेंटीमीटर खतरे का निशान निर्धारित किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




