ePaper

दुर्घटनाग्रस्त होने से बची डीएवी स्कूल की बस

Updated at : 13 Jun 2019 4:11 AM (IST)
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त होने से बची डीएवी स्कूल की बस

सीवान : बुधवार की सुबह करीब 6:30 बजे डीएवी शताब्दि पब्लिक स्कूल कंधवारा की बस सीवान-बड़हरिया मुख्य मार्ग पर झुनापुर गांव के समीप दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गयी. बस में कई छात्र सवार थे. बताया जाता है कि बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बालू के ढेर से टकरा गयी. हालांकि हादसे में किसी छात्र के […]

विज्ञापन

सीवान : बुधवार की सुबह करीब 6:30 बजे डीएवी शताब्दि पब्लिक स्कूल कंधवारा की बस सीवान-बड़हरिया मुख्य मार्ग पर झुनापुर गांव के समीप दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गयी. बस में कई छात्र सवार थे. बताया जाता है कि बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बालू के ढेर से टकरा गयी. हालांकि हादसे में किसी छात्र के घायल होने की सूचना नहीं है. घटना के बाद छात्रों में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. घटना के बाद ग्रामीण बस की तरफ भागे.

बस में सवार स्कूली बच्चे हादसे के बाद काफी सहमे हुए थे. ग्रामीणों ने पहले बस से बच्चों को सुरक्षित निकाला. इधर, चालक ग्रामीणों को चकमा देकर भागने में सफल हो गया. बाद में मौके पर पहुंचे परिजन अपने बच्चों को घर ले गये. इस संबंध में प्राचार्य विजय कुमार पाठक ने बताया कि साइड लेने के दौरान बस रोड से उतर गयी थी. इस घटना में कोई छात्र जख्मी नहीं हुआ है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन