डीएम व एसपी ने खुद की रात्रि में पेट्रोलिंग

Published by :DEEPAK MISHRA
Published at :22 Apr 2026 9:39 PM (IST)
विज्ञापन
डीएम व एसपी ने खुद की रात्रि में पेट्रोलिंग

मंगलवार देर रात जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय एवं पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा ने संयुक्त रूप से जिले के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में खुद मौजूद रहकर विशेष अभियान का नेतृत्व किया और हालात का जायजा लिया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सीवान. मंगलवार देर रात जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय एवं पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा ने संयुक्त रूप से जिले के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में खुद मौजूद रहकर विशेष अभियान का नेतृत्व किया और हालात का जायजा लिया. इस दौरान प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई गई तथा आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच की गई. अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को सतर्क रहकर ड्यूटी निभाने और संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया. जिलाधिकारी ने बताया कि आम जनता की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है.इसी के तहत दिन और रात लगातार गश्ती कराई जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना पर तत्काल नियंत्रण पाया जा सके.उन्होंने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है. वहीं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आने वाले दिनों में और भी सघन रूप से वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा. भू-माफियाओं की लिस्ट सोशल मीडिया पर वायरल प्रतिनिधि,सीवान. ज़िले में फर्जी दस्तावेजों के सहारे जमीन की खरीद-बिक्री करने वाले भू-माफियाओं की लिस्ट बुधवार को पूरे दिन सोशल प्लेटफॉर्म पर चलता रहा. हालांकि एसपी पुरन कुमार झा ने बताया कि मेरे तरफ से कोई इस तरह का सूची जारी नहीं किया गया है. बता दें कि यह सूची उन माफियाओं की थी जिनके विरुद्ध पूर्व में विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं. सूची में नगर थाना क्षेत्र के दस व सराय थाना क्षेत्र के नौ भू माफियाओं के नाम दिये गए थे. जो गलत दस्तावेजों के जरिये आम नागरिकों से फर्जीवाड़ा करते हैं. पुलिस ने आम लोगों के लिए एक हेल्पलाइन नबर भी जारी किया है जिस पर ऐसे भू-माफियाओं के बारे में लोगो से सूचना की अपील की गई है.ज़िले में भू-माफयाओं के खिलाफ पुलिस-प्रशासन का यह कदम बेहद अहम माना जा रहा है.जिन भू माफियाओं की लिस्ट जारी की गई है उस सूची में ऐसे 19 भू-माफियाओं के नाम शामिल हैं.

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन