विकास योजनाओं का सच जानने गांव में पहुंचे अफसर

Published by :DEEPAK MISHRA
Published at :22 Apr 2026 9:43 PM (IST)
विज्ञापन
विकास योजनाओं का सच जानने गांव में पहुंचे अफसर

विकास योजनाओं का सच जानने के लिये बुधवार को अफसर गांव ोंमें पहुंचे और 61 पंचायतों में विभिन्न योजनाओं की जांच की. इस दौरान प्रखंड से लेकर जिलास्तरीय अधिकारियों ने एक-एक योजनाओं की जांच कर पूरी रिपोर्ट डीएम को सौंप दी है.

विज्ञापन

सीवान. विकास योजनाओं का सच जानने के लिये बुधवार को अफसर गांव ोंमें पहुंचे और 61 पंचायतों में विभिन्न योजनाओं की जांच की. इस दौरान प्रखंड से लेकर जिलास्तरीय अधिकारियों ने एक-एक योजनाओं की जांच कर पूरी रिपोर्ट डीएम को सौंप दी है. टीम के द्वारा धान अधिप्राप्ति,शिक्षा, स्वास्थ्य केद्र, जनवितरण प्रणाली, गली, नाली,ग्रामीण जलापूर्ति, ग्रामीण सड़क की स्थिति, पंचायत सरकार भवन, स्ट्रीट लाईट आदि योजनाओं की गहन जांच की. गड़बड़ी मिलने पर संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई. अपर समाहर्ता प्रमोद कुमार राम सीवान सदर प्रखंड के बलेथा, उप विकास आयुक्त मुकेश कुमार दरौंदा प्रखंड के बगौरा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सीमा कुमारी पचरूखी प्रखंड के भरथपुरा, सीवान सदर अनुमंडल पदाधिकारी आशुतोष गुप्ता ने रघुनाथपुर पर्खंड के बडुआ पंचायत में जांच की है.साथ ही अन्य अधिकारियों की टीम ने भी अलग-अलग पंचायतों मे जांच की. पंचायत में चल रहे कई विकास कार्यों का किया निरीक्षण प्रतिनिधि, दरौंदा. प्रखंड क्षेत्र के शेरही एवं बालबंगरा पंचायत में क्रियान्वित हो रही विकासात्मक व कल्याणकारी योजनाओं के साथ अन्य योजनाओं की जांच बुधवार को बीडीओ सिंपी कुमारी एवं प्रभारी सीओ रवींद्र राम ने टीम गठित कर के किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना, गली-नाली योजना, शौचालय, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, आपूर्ति, अस्पताल, शिक्षा, आईसीडीएस, अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा छात्रावास समेत कई योजनाओं की जांच किया. बीडीओ ने बालबंगरा में विद्यालय में पहुंच कर छात्र एवं शिक्षक उपस्थिति पंजी, एमडीएम, साफ सफाई की जांच किया. वहीं प्रभारी सीओ ने शेरही में नलजल सहित अन्य योजनाओं का जांच किया. जांच के दौरान कई खामियां पाई गई. जिसका रिपोर्ट विभाग को सौंपने की बात कही गई.

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन