दहेज के लिए विवाहिता को जहर देकर मार डाला

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jun 2019 4:07 AM

विज्ञापन

सिसवन : चैनपुर ओपी थानांतर्गत रामगढ़ में मंगलवार को दहेज के लोभियों ने एक विवाहिता को जहर देकर मार डाला. इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया. इधर ग्रामीणों की सूचना पर मृतका के […]

विज्ञापन

सिसवन : चैनपुर ओपी थानांतर्गत रामगढ़ में मंगलवार को दहेज के लोभियों ने एक विवाहिता को जहर देकर मार डाला. इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया.

इधर ग्रामीणों की सूचना पर मृतका के पिता ने चैनपुर ओपी थाने में पांच लोगों को अभियुक्त बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. सिसवन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्यासपुर गांव निवासी गाया महतो ने अपनी पुत्री रीना की शादी 2014 में चैनपुर ओपी थानांतर्गत रामगढ़ के आत्मा महतो के पुत्र अमरजीत महतो के साथ की थी. शादी के कुछ महीनों के बाद ससुरालियों द्वारा दहेज में मोटरसाइकिल की मांग की जाने लगी. मांग पूरी नहीं होने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा.
मृतका के पिता कई दफा इस मामले में पंचायती भी करा चुके थे. बावजूद ससुरालियों द्वारा उत्पीड़न का मामला कम नहीं हुआ. पिता ने मोटरसाइकिल नहीं देने पर अपनी पुत्री रीना को उसके पति, ससुर, सास, देवर राकेश महतो, रवि महतो पर जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन