एमएचनगर के मंद्रौली में 14 वर्ष पूर्व हुई कामेश्वर राम की मौत की याद हुई ताजा
Updated at : 26 Mar 2019 5:49 AM (IST)
विज्ञापन

सीवान : एमएचनगर थाना क्षेत्र के मंद्रौली गांव निवासी युवक की हत्या की घटना 14 वर्ष हुई लहेजी निवासी कामेश्वर राम की मौत की घटना की याद ताजा कर दी. हो भी क्यों न कामेश्वर राम की मौत के भी जिम्मेदार अशोक यादव के परिवार के सदस्य हुए थे. हालांकि इस मामले को पंचायती के […]
विज्ञापन
सीवान : एमएचनगर थाना क्षेत्र के मंद्रौली गांव निवासी युवक की हत्या की घटना 14 वर्ष हुई लहेजी निवासी कामेश्वर राम की मौत की घटना की याद ताजा कर दी. हो भी क्यों न कामेश्वर राम की मौत के भी जिम्मेदार अशोक यादव के परिवार के सदस्य हुए थे.
हालांकि इस मामले को पंचायती के माध्यम से रफा कर दिया गया था. गौरतलब हो कि लहेजी निवासी कामेश्वर राम अशोक के पड़ोसी गणेश यादव का चार पहिया वाहन 407 वर्ष 2004 व 05 में चलाता था. इसी दरम्यान उसका किसी से हो गया. इसकी जानकारी होने के बाद अशोक यादव के परिवार वालों ने उसे मारपीट कर अधमरा कर दिया.
उसकी इलाज के दरम्यान मौत हो गयी थी. परंतु ठीक 14 वर्ष बाद इस परिवार के कहर का शिकार गांव निवासी एक युवक हो गया. अशोक की पुत्री से प्यार करने पर उसे मौत के घाट उतार दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




