रेल हादसे के 36 घंटे बाद ट्रेनों का परिचालन शुरू

Updated at : 27 Jun 2014 4:36 AM (IST)
विज्ञापन
रेल हादसे के 36 घंटे बाद ट्रेनों का परिचालन शुरू

छपरा/सीवानः पूर्व मध्य रेलवे के छपरा-हाजीपुर रेलखंड पर राजधानी एक्सप्रेस हादसे के करीब 26 घंटे बाद अप ट्रैक और लगभग 36 घंटे के बाद डाउन ट्रैक पर परिचालन बहाल कर दिया गया. सबसे पहले गुरुवार तड़के करीब साढ़े चार बजे अप ट्रैक पर माल ट्रेन और करीब पांच बजे सियालदह-बलिया एक्सप्रेस का परिचालन किया गया. […]

विज्ञापन

छपरा/सीवानः पूर्व मध्य रेलवे के छपरा-हाजीपुर रेलखंड पर राजधानी एक्सप्रेस हादसे के करीब 26 घंटे बाद अप ट्रैक और लगभग 36 घंटे के बाद डाउन ट्रैक पर परिचालन बहाल कर दिया गया.

सबसे पहले गुरुवार तड़के करीब साढ़े चार बजे अप ट्रैक पर माल ट्रेन और करीब पांच बजे सियालदह-बलिया एक्सप्रेस का परिचालन किया गया. दोपहर करीब 1:15 बजे डाउन ट्रैक पर सबसे पहले लोडेड मालगाड़ी का परिचालन किया गया. इसके बाद सियालदह-बलिया एक्सप्रेस को चलाया गया. मंगलवार की रात 2:14 बजे छपरा के पास विशुनपुरा में राजधानी एक्सप्रेस बेपटरी होने से ट्रेनों की परिचालन ठप हो गया था.

सोनपुर मंडल रेल प्रबंधक राजेश तिवारी ने बताया कि करीब आठ सौ मीटर लंबे ट्रैक को नये सिरे से बिछाया गया और क्षतिग्रस्त हो चुके विद्युत वायर को भी दुरुस्त किया गया है. दुर्घटना की शिकार बोगियों को पहले ही हटाया जा चुका है. गुरुवार को दोपहर बाद से दोनों ट्रैकों पर परिचालन बहाल कर दिया गया और अब सभी ट्रेनें अपने निर्धारित मार्ग से होकर ही चलेंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन