सीवान : सड़क हादसे में दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत, ...देखें वीडियो

सीवान : जिले के सराय ओपी थाना क्षेत्र के बड़कागांव के समीप ट्रक और बाइक की टक्कर में बाइक पर सवार चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. इस हादसे में दो महिलाओं, एक पुरुष और एक बच्ची की मौत हुई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि जीबी नगर थाना […]
सीवान : जिले के सराय ओपी थाना क्षेत्र के बड़कागांव के समीप ट्रक और बाइक की टक्कर में बाइक पर सवार चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. इस हादसे में दो महिलाओं, एक पुरुष और एक बच्ची की मौत हुई है.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि जीबी नगर थाना क्षेत्र के हकमा निवासी जवाहर पंडित का 20 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार अपनी मां राजकली देवी, भाभी गुड़िया देवी और भतीजी अनुष्का कुमारी को बाइक पर लेकर सीवाना रहा था. इसी दौरान बड़कागांव के समीप ट्रक से आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार चारों लोगों की सड़क हादसे में घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. चारों मृतकों को सीवान सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है. सदर अस्पताल में पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा, एसडीओ अमन समीर, नगर थाना इंस्पेक्टर सुबोध कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर युसूफ खान सहित सराय ओपी के राकेश शर्मा सदर अस्पताल में पहुंच चुके हैं. घटना के संबंध में एसपी ने बताया कि मृतकों को जो भी सरकारी लाभ होगा, वह मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




