सीवान : सांसद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Updated at : 07 Dec 2018 7:11 AM (IST)
विज्ञापन

सीवान : बिहार विधान पर्षद के सदस्य टुन्नाजी पांडे को आये धमकी भरे फोन मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पुलिस ने कांड संख्या 272/18 करते हुए सांसद ओमप्रकाश यादव को आरोपित किया है. साथ ही विदेशी नंबर से आये फोन की जानकारी लेते हुए फोन करने वाले के बारे में भी […]
विज्ञापन
सीवान : बिहार विधान पर्षद के सदस्य टुन्नाजी पांडे को आये धमकी भरे फोन मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पुलिस ने कांड संख्या 272/18 करते हुए सांसद ओमप्रकाश यादव को आरोपित किया है. साथ ही विदेशी नंबर से आये फोन की जानकारी लेते हुए फोन करने वाले के बारे में भी पुलिस ब्योरा एकत्र कर रही है. एमएलसी टुन्नाजी पांडे ने बीते मंगलवार को पुलिस अधीक्षक नवीनचंद्र झा को आवेदन दिया था.
उन्होंने आवेदन में कहा कि तीन दिसंबर को दिन के करीब 2.20 और 2.21 बजे जब मैं अपनी गाड़ी से दिल्ली से सीवान आने के क्रम जेबर टोल प्लाजा से लगभग 45 किलोमीटर पीछे था. तभी एक विदेश के नंबर से मेरे मोबाइल नंबर पर दो फोन कॉल प्राप्त हुआ.
इसमें 2.20 बजे पहले फोन कॉल पर कॉलर द्वारा मुझसे कहा गया कि तुम सांसद ओमप्रकाश यादव का विरोध करना छोड़ दो नहीं तो जान से हाथ धोना पड़ेगा. मेरे द्वारा कॉलर का नाम पूछने पर फोन काट दिया गया. एक मिनट बाद पुन 2.21 बजे उसी नंबर से मेरे उक्त मोबाइल नंबर पर दोबारा फोन करके कहा गया कि यदि मैंने सीवान के सांसद का विरोध करना नहीं छोड़ा तो मुझे बुरा अंजाम भुगतना होगा. ज्ञात हो कि विगत कुछ समय से सार्वजनिक तौर पर सीवान के सांसद के कुकृत्यों का मुखर विरोध करता रहा हूं. आशंका जतायी कि इसी कारण उनके ही किसी व्यक्ति द्वारा इस तरह के धमकी भरे फोन कॉल किये गये है. इस मामले में एसपी के निर्देश पर दरौली पुलिस ने विदेश से फोन करने वाले मामले में सांसद ओमप्रकाश यादव के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस नंबर की भी पड़ताल कर रही है.
इधर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद सांसद ओमप्रकाश यादव ने कहा कि टुन्नाजी पांडेय की सुरक्षा बढ़ायी जानी चाहिए. क्योंकि उनके ईद-गिर्द पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के गुर्गे घूम रहे हैं. टुन्नाजी पांडे को हमसे नहीं बल्कि उनके गुर्गों से खतरा है. उन्होंने धमकी देने के मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




