ePaper

शौच करने जा रही महिला से गांव के ही युवक ने किया दुष्कर्म का प्रयास

Updated at : 25 Oct 2018 4:23 PM (IST)
विज्ञापन
शौच करने जा रही महिला से गांव के ही युवक ने किया दुष्कर्म का प्रयास

सीवान : बिहार के सीवान में नौतन थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ उसी गांव के निवासी एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. यह देख महिला ने शोर मचाया तो लोग एकत्रित हो गये और आरोपित को पकड़ लिया. इसकी सूचना मिलते ही आरोपित के परिजन मौके पर पहुंचे […]

विज्ञापन

सीवान : बिहार के सीवान में नौतन थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ उसी गांव के निवासी एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. यह देख महिला ने शोर मचाया तो लोग एकत्रित हो गये और आरोपित को पकड़ लिया. इसकी सूचना मिलते ही आरोपित के परिजन मौके पर पहुंचे और महिला के साथ मारपीट करते हुए आरोपित को छुड़ा ले गये. पीड़ित ने पुलिस को आवेदन दे न्याय की गुहार लगायी है.

बता दें कि गुरुवार की सुबह उक्त महिला अपने घर के दक्षिण में शौच करने जा रही थी. तभी सुनसान स्थान देख गांव निवासी सुविंदर यादव ने महिला को पकड़ लिया. इसके बाद दुष्कर्म करने की नियत से उसे गन्ने के खेत में ले जाने लगा. उसकी नियत भांप महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया. शोर सुन ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आरोपित को पकड़ लिया. इसकी जानकारी जब युवक के परिजनों को हुई तो वे मौके पर पहुंचे. इसके बाद महिला व उसके घरवाले के साथ मारपीट कर आरोपित को छुड़ा कर ले जाने में सफल हो गये.

पीड़ित महिला ने थाने में लिखित आवेदन देकर अपने गांव के सुविंदर यादव पर छेड़खानी व जोर-जबरदस्ती करने, राजकिशोर यादव सहित पांच लोगों पर मारपीट कर घायल करने व मंगल सूत्र आदि गले से छीनने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की गुहार लगायी है. इस संबंध में प्रभारी थाना प्रभारी सतनारायण सिंह ने कहा कि आवेदन मिला है. जांच कर कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन