ePaper

शौच के लिए निकली महिला को अगवा कर किया दुष्कर्म, इस तरह महिला ने बचायी अपनी जान

Updated at : 22 Sep 2018 3:55 PM (IST)
विज्ञापन
शौच के लिए निकली महिला को अगवा कर किया दुष्कर्म, इस तरह महिला ने बचायी अपनी जान

सीवान : सीवान जिले के सराय थाने के एक गांव में शुक्रवार की रात करीब आठ बजे बाइक पर अपराधियों ने अपने मां के साथ शौच जा रही एक महिला को अगवा कर अपने गांव ले गये और उसके साथ दुष्कर्म किया. महिला द्वारा विरोध करने पर अपराधियों ने महिला की रॉड से पिटायी कर […]

विज्ञापन

सीवान : सीवान जिले के सराय थाने के एक गांव में शुक्रवार की रात करीब आठ बजे बाइक पर अपराधियों ने अपने मां के साथ शौच जा रही एक महिला को अगवा कर अपने गांव ले गये और उसके साथ दुष्कर्म किया. महिला द्वारा विरोध करने पर अपराधियों ने महिला की रॉड से पिटायी कर जख्मी कर दिया. दुष्कर्म करने के बाद जब अपराधी शराब पीने लगे तो महिला किसी तरह अपनी जान बचा कर अपने गांव पहुंची और घर वालों को बताया.

परिजनों ने शनिवार की सुबह में महिला को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. पीड़ित महिला ने बताया कि वह दो बच्चों की मां है. पति से झगड़ा होने के कारण वह अपने बच्चों को लेकर अपने मायके में मां के साथ रहती है. शुक्रवार की रात करीब आठ बजे रात में वह अपनी मां के साथ शौच के लिए खेत की ओर जा रही है. इसी दौरान दो बाइक पर सवार पांच लोग करीब आये. एक बाइक पर सवार दो व्यक्तियों ने मुझे पकड़ कर बाइक पर बैठा लिया और मुंह बंद कर अपने गांव मधवापुर ले गये.

पीड़िता ने आरोप लगाया कि वहां ले जाने के बाद जितेंद्र तिवारी ने उसके साथ दुष्कर्म किया. विरोध करने पर सभी ने रॉड से मारकर उसे जख्मी कर दिया. जब सभी रात में शराब पीने लगे तो वह मौका देख कर वहां से भाग निकली. महिला ने बताया की दोनों युवकों को मैं पहचानती हूं. एक मधवापुर का जितेंद्र तिवारी और दूसरा बाइक चलाने वाला पप्पू तिवारी था. दूसरी गाड़ी पर सवार तीन लोगों को वह नहीं पहचानती है. उसने बताया कि जितेंद्र तिवारी व पप्पू तिवारी का संबंध उसके गांव में है. इसे कारण उन्हें पहचानती है. सराय ओपी थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि महिला ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. इसलिए मामले को महिला थाने को सौंप दिया गया है. महिला थाने की पुलिस ने महिला का सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन