फेसबुक से 18 साल पहले के लड़की अपहरण कांड का खुलासा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Sep 2018 3:47 AM
सीवान : फेसबुक की वजह से लड़की के अपहरण कांड में आरोपित बसंतपुर थाने के सेंदुरखा गांव के राम नगीना पांडे, उनकी पुत्री बेबी बिंदु, पुत्र वधू मीना देवी अब जेल जाने से बच जायेंगे. दरअसल बुधवार को 18 साल पहले गायब हुई युवती को लेकर मधुबनी एसपी न्यायालय पहुंचे. 36 वर्षीया रागिनी देवी उर्फ […]
सीवान : फेसबुक की वजह से लड़की के अपहरण कांड में आरोपित बसंतपुर थाने के सेंदुरखा गांव के राम नगीना पांडे, उनकी पुत्री बेबी बिंदु, पुत्र वधू मीना देवी अब जेल जाने से बच जायेंगे. दरअसल बुधवार को 18 साल पहले गायब हुई युवती को लेकर मधुबनी एसपी न्यायालय पहुंचे. 36 वर्षीया रागिनी देवी उर्फ गुड्डी ने पंचम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रणवीर सिंह के न्यायालय में हाजिर होकर अपनी गवाही के दौरान कहा कि 2017 में मैंने फेसबुक पर अपने पूरे परिवार की फोटो डाली. फेसबुक पर फोटो देख कर मेरे पिता के गांव के धीरेंद्र पांडे एवं बसंत पांडे ने मुझे पहचान लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










