सीवान : सोने की मूर्ति और 80 हजार कैश ले गये डकैत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Sep 2018 7:53 AM
सीवान : दरौली थाने के सिद्ध गुफा चकरी योगाश्रम में सोमवार की देर रात हथियारबंद डकैतों ने धावा बोल दिया. पहले खुद को दारोगा बता दरवाजा खुलवाना चाहा. नहीं खोलने पर दरवाजे को तोड़कर बदमाशों ने हथियार के बल पर महंत रघुनाथ दास से अलमारी की चाबी छीन ली और 80 हजार रुपये लूट लिये. […]
सीवान : दरौली थाने के सिद्ध गुफा चकरी योगाश्रम में सोमवार की देर रात हथियारबंद डकैतों ने धावा बोल दिया. पहले खुद को दारोगा बता दरवाजा खुलवाना चाहा. नहीं खोलने पर दरवाजे को तोड़कर बदमाशों ने हथियार के बल पर महंत रघुनाथ दास से अलमारी की चाबी छीन ली और 80 हजार रुपये लूट लिये. इसके बाद दुर्गा की सोने की प्रतिमा भी ले ली.
मंदिर में अन्य कीमती सामान लूटकर और महंत का मोबाइल छीन कर उन्हें कमरे में बंद कर अपराधी फरार हो गये. महंत रघुनाथ दास ने बताया कि रात करीब 12 बजे पांच अपराधी मुंह बांधे हुए हाथ में बंदूक, सब्बल व लाठी लेकर आये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










