ePaper

स्कूल संचालक ने आया के साथ दो दिनों तक किया हैवानियत

Updated at : 03 Sep 2018 6:25 PM (IST)
विज्ञापन
स्कूल संचालक ने आया के साथ दो दिनों तक किया हैवानियत

सीवान : गुठनी स्थानीय थाना क्षेत्र निवासी एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. उसके साथ यूपी के लार थाना क्षेत्र सह लार रोड के समीप स्थित हरखौली में निजी स्कूल चलाने वाले एक व्यक्ति ने किया है. पीड़ित युवती स्कूल में परिचारिका के पद पर तैनात थी. आरोपित ने […]

विज्ञापन

सीवान : गुठनी स्थानीय थाना क्षेत्र निवासी एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. उसके साथ यूपी के लार थाना क्षेत्र सह लार रोड के समीप स्थित हरखौली में निजी स्कूल चलाने वाले एक व्यक्ति ने किया है. पीड़ित युवती स्कूल में परिचारिका के पद पर तैनात थी. आरोपित ने उसके साथ घर में रखकर दो दिनों तक दुष्कर्म किया है. यही नहीं इस बात को कही भी जगजाहिर करने पर तबाह करने की धमकी दी है. घटना 17 अगस्त की है. उसके चंगुल से निकलने के बाद युवती ने लार थाने से मदद मांगी. थाना क्षेत्र दूसरा होने के चलते लार पुलिस ने मइल थाने भेज दिया. मइल थाने से मदद नहीं मिलने गुठनी थाने से संपर्क कर न्याय दिलाने की गुहार लगायी.

मालूम हो कि मइल थाना क्षेत्र के हरखौली गांव स्थित आर्यन पब्लिक स्कूल की परिचारिका के साथ स्कूल संचालक ने दो दिनों तक किया. दुष्कर्म और जगजाहिर करने पर तबाह कर देने की धमकी दी. गुठनी थाना क्षेत्र निवासी एक परिजन गरीबी से तंग दो हजार महीना पर हरखौली के आर्यन पब्लिक स्कूल में अपनी पुत्री को परिचारिका के पद पर नौकरी करने के लिए भेज दिया. अभी युवती एक माह ही काम कर पाई थी कि गत 17 अगस्त को संचालक अरुण तिवारी के बेटी का तबीयत खराब हो गयी. उसके बाद मैं जब तेल लगा रही थी तो वो मेरा हाथ पकड़ कर छेड़ने लगे और मेरे साथ दुष्कर्म किये. सुबह उठते ही धमकी देने लगे कि किसी को बताना नहीं, नहीं तो तबाह कर दूंगा और तुम्हारे बाप को भी मरवा दूंगा. उन्होंने अगले दिन भी दुष्कर्म का प्रयास किया.

फिर मैं अपनी मां और पिता के साथ लार थाना गयी. जहां से मइल थाना का मामला कह कर वहां भेजा गया, लेकिन उस दिन वो अपने माता-पिता संग घर चली आयी. इसके बाद गुठनी थानाध्यक्ष दिलीप कुमार को घटना की जानकारी दी तथा आवेदन दिया. गुठनी थानाध्यक्ष ने मइल थानाध्यक्ष से वार्ता कर वहां भेज दिया. फिर युवती ने अपनी मां संग मइल थाना पहुंची और आवेदन दिया और अपना बयान दर्ज करवाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन