ट्रैफिक जाम के दौरान पुलिस ने अस्पताल के मेडिकल अफसर को पीटा, पुलिसवालों के माफी मांगने पर दर्ज नहीं करायी प्राथमिकी

Updated at : 02 Aug 2018 3:09 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रैफिक जाम के दौरान पुलिस ने अस्पताल के मेडिकल अफसर को पीटा, पुलिसवालों के माफी मांगने पर दर्ज नहीं करायी प्राथमिकी

सीवान : स्थानीय अस्पताल रोड के बड़हरिया बस स्टैंड के समीप गुरुवार को अपराह्न करीब 12:30 बजे ट्रैफिक जाम के दौरान पुलिस ने सदर अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर अहमद अली की पिटाई कर दी. पुलिस कर्मियों को पता चला कि मार खानेवाला व्यक्ति सदर अस्पताल में मेडिकल अफसर हैं, तो डॉक्टर को मनाने के […]

विज्ञापन

सीवान : स्थानीय अस्पताल रोड के बड़हरिया बस स्टैंड के समीप गुरुवार को अपराह्न करीब 12:30 बजे ट्रैफिक जाम के दौरान पुलिस ने सदर अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर अहमद अली की पिटाई कर दी. पुलिस कर्मियों को पता चला कि मार खानेवाला व्यक्ति सदर अस्पताल में मेडिकल अफसर हैं, तो डॉक्टर को मनाने के लिए पुलिसवाले सदर अस्पताल पहुंच गये. प्राथमिकी दर्ज करने के लिए इंजरी रिपोर्ट बनवा रहे डॉक्टर अहमद अली से पहले तो पुलिस वालों से बकझक हुई. बाद में पुलिस वालों ने जब माफी मांगा, तो डॉक्टर ने प्राथमिकी दर्ज करने का निर्णय बदल दिया.

डॉ अहमद अली ने बताया कि वह बाइक से सदर अस्पताल सरकारी काम से आ गये थे. बाजार इंडिया के समीप ट्राफिक जाम होने के कारण मैं कतार में खड़ा था. इसी दौरान एक पुलिसवाला डंडा लेकर आया तथा बिना कुछ कहे डंडा चला दिया. उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि बहुत से लोग ट्रैफिक नियम का उल्लंघन कर रहे थे. लेकिन, पुलिस वाले उन लोगों को कुछ नहीं बोल रहे थे. उन्होंने बताया कि पुलिसवाले ने प्लास्टिक के डंडे से मारा है. उनकी बाहों में जोर का दर्द हो रहा है. डॉक्टर अहमद अली उपचार कराने के बाद घर लौट गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन