बिहार : सीवान में शराब माफिया ने दी पत्रकार को जान से मारने की धमकी

सीवान:बिहार में सीवान जिले के जीबी नगर थाने के उसरी निवासी पत्रकार धनंजय मनी तिवारी को एक शराब माफिया ने जान से मारने की धमकी दी है. पटना से प्रकाशित एक राष्ट्रीय हिंदी दैनिकके संवाददाता धनंजय मनी तिवारी ने इस संबंध में जीबी नगर थाने में लिखित शिकायत किया है. उन्होंने अपने आवेदन में कहा […]
सीवान:बिहार में सीवान जिले के जीबी नगर थाने के उसरी निवासी पत्रकार धनंजय मनी तिवारी को एक शराब माफिया ने जान से मारने की धमकी दी है. पटना से प्रकाशित एक राष्ट्रीय हिंदी दैनिकके संवाददाता धनंजय मनी तिवारी ने इस संबंध में जीबी नगर थाने में लिखित शिकायत किया है. उन्होंने अपने आवेदन में कहा है कि वे सोमवार की शाम करीब 7:30 बजे अपनी बाइक से तरवारा बाजार से गांव जा रहे थे. इसी क्रम में जीबी नगर थाने के भरत पुरा निवासी एक शराब माफिया ने उसके विरुद्ध लिखे गये एक समाचार का विरोध करते हुए धनंजय मणि तिवारी को जान से मारने की धमकी दी.
धमकी दिए जाने के बाद जब पत्रकार वापस थाने जाने के लिए घुमा तो शराब माफिया ने धमकी देते हुए कहा कि मैं हथियार का सप्लायर हूं तथा तुम्हारी हम कभी भी जान ले सकते हैं. धमकी दिए जाने के बाद पत्रकार धनंजय मणि तिवारी ने जीबी नगर थाने में लिखित शिकायत देते हुए शराब माफिया व हथियार के सप्लायर के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




