नशे की हालत में पत्नी की पीट-पीट कर हत्या, आरोपित पति गिरफ्तार

Updated at : 15 Apr 2018 11:11 AM (IST)
विज्ञापन
नशे की हालत में पत्नी की पीट-पीट कर हत्या, आरोपित पति गिरफ्तार

सीवान:बिहार के सीवान में महाराजगंज थाने के बलहूं गांव में एक शराबी पति ने नशे की हालत में अपनी ही पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी. घटना के संबंध में मृतका का भाई छपरा जिले के जनता बाजार थाने के ताजपुर पूर्वी बसई निवासी संदेश कुमार ने महाराजगंज थाने मैं एफआइआर दर्ज करायी है. घटना […]

विज्ञापन

सीवान:बिहार के सीवान में महाराजगंज थाने के बलहूं गांव में एक शराबी पति ने नशे की हालत में अपनी ही पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी. घटना के संबंध में मृतका का भाई छपरा जिले के जनता बाजार थाने के ताजपुर पूर्वी बसई निवासी संदेश कुमार ने महाराजगंज थाने मैं एफआइआर दर्ज करायी है.

घटना के संबंध में संदेश कुमार ने बताया कि उसकी बहन अनिता कुमारी की शादी महाराजगंज थाने के बलहूं निवासी शैलेंद्र महतो के साथ करीब 15 वर्ष पूर्व हुई थी. उसने आरोप लगाते हुए कहा कि शादी के बाद उसका जीजा हमेशा हमेशा उसकी बहन को प्रताड़ित कर मारता पीटता था. उसने बताया कि शनिवार को अपराहन लगभग एक बजे स्थानीय लोगों ने फोन करके सूचना दिया कि उसका जीजा नशे की हालत में उसकी बहन की हत्या कर दी है. सूचना मिलते ही संदेश कुमार अपनी बहन के घर पहुंचा तो देखा कि उसकी बहन मृत पड़ी हुई है. उसने इसकी सूचना स्थानीय महाराजगंज थाने की पुलिस को दिया पुलिस मौके पर पहुंचकर पति शैलेंद्र महतो को गिरफ्तार कर लिया है.

संदेश कुमार ने बताया कि उसके दोनों भगिना ने बताया कि उसके पिता शैलेंद्र महतो ने मां की पीट-पीटकर हत्या कर दी है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए सीवान सदर अस्पताल को भेज दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन