नाबालिग का अपहर्ता ही बनेगा उसका दूल्हा, हथकड़ी पहने शादी का रजिस्ट्रेशन कराने पहुंचा

Updated:
विज्ञापन

सीवान : बड़हरिया थाना क्षेत्र के झखाड़ीहाता गांव में एक नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में करीब सालभर से सीवान मंडलकारा में बंद एक कैदी सेराजुल हक ने उसी पीड़िता से शादी का रजिस्ट्रेशन कराने भू-निबंधन कार्यालय पहुंचा. जानकारी के मुताबिक, झखाड़ीहाता के शमीम अख्तर की पत्नी नाहिद सुल्ताना ने 12 जुलाई, 2016 को […]

विज्ञापन

सीवान : बड़हरिया थाना क्षेत्र के झखाड़ीहाता गांव में एक नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में करीब सालभर से सीवान मंडलकारा में बंद एक कैदी सेराजुल हक ने उसी पीड़िता से शादी का रजिस्ट्रेशन कराने भू-निबंधन कार्यालय पहुंचा. जानकारी के मुताबिक, झखाड़ीहाता के शमीम अख्तर की पत्नी नाहिद सुल्ताना ने 12 जुलाई, 2016 को अपनी नाबालिग बेटी नुसरत शमीम का अपहरण कर लेने का मामला उसी गांव अनवारुल हक के बेटे सेराजुल हक के खिलाफ दर्ज कराया था. निबंधक धर्मेंद्र दूबे की मौजूदगी में सेराजुल हक व पीड़िता के विवाह का रजिस्ट्रेशन कराया गया. हथकड़ी के साथ कचहरी पहुंचे सेराजुल के पिता अनवारुल हक ने बताया कि दोनों पक्षों के लोगों ने राजी-खुशी से शादी के लिए सहमति बनी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन