ePaper

दूसरे की जमीन का मुआवजा लेने का आरोपित युवक गिरफ्तार

Updated at : 18 Aug 2025 7:51 PM (IST)
विज्ञापन
दूसरे की जमीन का मुआवजा लेने का आरोपित युवक गिरफ्तार

भिट्ठा पुलिस ने रविवार की रात श्रीखंडी भिट्ठा गांव में छापेमारी कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

सुरसंड. सरपंच द्वारा निर्गत वंशावली में छेड़छाड़ कर भू-अर्जन कार्यालय से दूसरे की जमीन का लाखों रुपए मुआवजा ले लेने के मामले में जिला नीलाम कोर्ट द्वारा निर्गत वारंट के आलोक में भिट्ठा पुलिस ने रविवार की रात श्रीखंडी भिट्ठा गांव में छापेमारी कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी रितेश लाल कर्ण वार्ड संख्या 11 निवासी रमेश कुमार कर्ण का पुत्र है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में गिरफ्तार आरोपी को जिला नीलाम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन