ePaper

पैसे के लेन-देन में युवक की हत्या, बगीचे में फेंका शव

Updated at : 03 Jun 2024 7:42 PM (IST)
विज्ञापन
पैसे के लेन-देन में युवक की हत्या, बगीचे में फेंका शव

थाना क्षेत्र के पकड़ी चौक के पास अपराधियों ने एक युवक की हत्या कर शव को आम के बगीचे में फेंक दिया.

विज्ञापन

रीगा (सीतामढ़ी). थाना क्षेत्र के पकड़ी चौक के पास अपराधियों ने एक युवक की हत्या कर शव को आम के बगीचे में फेंक दिया. घटना रविवार देर रात की है. सोमवार को सुबह सैर को निकले ग्रामीणों ने आम के बगीचे में शव देखा. इसके बाद खबर फैल गयी. स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गयी. उसकी पहचान गांव के वार्ड नंबर 11 निवासी स्व मेथुरलाल कर्ण के 40 वर्षीय पुत्र सुशील कुमार कर्ण के रूप में हुई. सूचना पर थानाध्यक्ष फेराज हुसैन ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर छानबीन किया. पंचनामा तैयार करवा कर शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल सीतामढ़ी भेज दिया. सुशील की हत्या किन कारणों से हुई है, पुलिस इसको लेकर अनुसंधान कर रही है. उसके माता एवं पिता का देहांत पूर्व में ही हो चुका है. वह अविवाहित था. स्थानीय लोगों के अनुसार वह ब्याज पर रुपये लगाता था. उसी ब्याज के पैसे से जीविकोपार्जन करता था. गांव में ट्यूशन पढ़ा कर भी कुछ रुपए कमा लेता था. उसके शरीर के कई भागों में जख्म पाया गया है. रुपये के लेन-देन को लेकर हत्या किये जाने की बात सामने आ रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी आवश्यक बिंदुओं पर जांच की जा रही है. जल्द ही हत्या के कारणों का खुलासा कर इसमें संलिप्त अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन