सड़क दुघर्टना में युवक की मौत

थाना क्षेत्र के कोआरी गांव के समीप मंगलवार को सड़क दुघर्टना में थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी रामबली राय के करीब 32 वर्षीय उमेश राय नामक युवक की मौत हो गयी.
बथनाहा. थाना क्षेत्र के कोआरी गांव के समीप मंगलवार को सड़क दुघर्टना में थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी रामबली राय के करीब 32 वर्षीय उमेश राय नामक युवक की मौत हो गयी. पुलिस सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार, कोआरी गांव के समीप एनएच-77 पर एक अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत हुई है. सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की प्राथमिक जानकारी लेने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद आवश्यक कागजी कार्यवाही के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिवार को सौंप दिया गया. समाचार लिखे जाने तक मामले में परिजन की ओर से आवेदन नहीं दिया गया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




