एसएलके कालेज : अनियमितता की जांच के इंतजार में वित्तीय कार्य है ठप
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
नगर स्थित श्री लक्ष्मी किशोरी महाविद्यालय में पिछले कई दिनों से वित्तीय लेन-देन का कार्य ठप है.
विज्ञापन
सीतामढ़ी. नगर स्थित श्री लक्ष्मी किशोरी महाविद्यालय में पिछले कई दिनों से वित्तीय लेन-देन का कार्य ठप है. कारण, विवि के किसी व्यक्ति द्वारा कॉलेज के प्राचार्य प्रो डॉ वीरेंद्र चौधरी पर वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाकर विवि प्रशासन से शिकायत की गयी थी, जिसके आलोक में विवि प्रशासन द्वारा तत्कालन किसी भी प्रकार के वित्तीय लेन-देन पर प्रतिबंध लगाते हुए जांच कमिटी का गठन कर 15 दिनों के भीतर मामले की उचित जांच कर प्रतिवेदन देने का आदेश दिया गया है. करीब 12-13 दिन बीत चुके हैं, लेकिन गठित जांच कमिटी अबतक जांच करने कॉलेज नहीं पहुंची है, जिसके चलते कई शिक्षकेत्तर कर्मियों समेत अन्य का भुगतान रुका हुआ है.
वहीं, नगर स्थित श्री राधा कृष्ण गोयनका कॉलेज का भी यही हाल है. वहां भी महीने भर से अधिक समय से वित्तिय कार्य पूरी तरह से ठप है. इससे दर्जनों शिक्षकेत्तर कर्मचारियों, गेस्ट शिक्षक व अन्य का भुगतान नहीं हो पा रहा है. बताया गया कि वहां के वर्सर प्रो डॉ जगजीवन प्रसाद के अस्वस्थ्य होने के कारण वे करीब महीने भर से दिल्ली में हैं. उनकी सर्जरी हुई है. यही कारण है कि वहां भी करीब महीने भर से वित्तीय लेन-देन का कार्य ठप है. प्राचार्य पर भुगतान के लिये काफी दबाव बढ़ रहा है, इसलिये अब किसी दूसरे प्राध्यापक को उक्त जिम्मेदारी सौंपने की तैयारी चल रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










