रून्नीसैदपुर में बाढ़ के पानी से महिला का शव बरामद

थाना क्षेत्र के भादा टोला के समीप बाढ़ के पानी से शनिवार की देर शाम पुलिस ने एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया है.
रून्नीसैदपुर. थाना क्षेत्र के भादा टोला के समीप बाढ़ के पानी से शनिवार की देर शाम पुलिस ने एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया है. शव की पहचान नहीं हो सकी है. जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों ने बाढ़ के पानी में एक शव को उपलाता हुआ देखा. शव को देखकर स्थानीय थाना को ग्रामीणों के द्वारा सूचना दी गयी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को पानी से बाहर निकाला गया. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल, सीतामढी भेज दिया गया है. पुलिस शव के शिनाख्त कराने हेतु प्रयास कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




