परसौनी में तेज रफ्तार ऑटो व बाइक की टक्कर में महिला की मौत

Updated at : 14 May 2024 9:17 PM (IST)
विज्ञापन
परसौनी में तेज रफ्तार ऑटो व बाइक की टक्कर में महिला की मौत

जिले के परसौनी थाना क्षेत्र के परशुरामपुर चौक(परसौनी-रीगा मुख्य पथ) के समीप मंगलवार की दोपहर तेज रफ्तार ऑटो व बाइक की टक्कर में ऑटो में सवार महिला की मौत हो गयी.

विज्ञापन

सीतामढ़ी/परसौनी. जिले के परसौनी थाना क्षेत्र के परशुरामपुर चौक(परसौनी-रीगा मुख्य पथ) के समीप मंगलवार की दोपहर तेज रफ्तार ऑटो व बाइक की टक्कर में ऑटो में सवार महिला की मौत हो गयी. इस दुर्घटना में अन्य सवारी बाल-बाल बचे. मृत महिला की पहचान शिवहर जिले के तरियानी थाना क्षेत्र के मणिकाना गांव निवासी रणधीर सदा की पत्नी रनिया देवी(उम्र करीब 30 वर्ष) के रूप में की गयी है. दुर्घटना की सूचना मिलने पर परसौनी थानाध्यक्ष ओम पुकार प्रिय पुलिस बल के साथ पहुंचकर छानबीन की. पुलिस ने पंचनामा तैयार करने के उपरांत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया है. जानकारी के अनुसार, ऑटो परसौनी से रीगा की तरफ जा रही थी. परशुरामपुर चौक के समीप बाइक व ऑटो की सीधी टक्कर हो गयी. जिस पर ऑटो चालक का संतुलन खो गया. इसके बाद संतुलन बिगड़ते ही ऑटो पलट गयी. ऑटो में सवारी के रूप में बैठी महिला बुरी तरह जख्मी हो गयी. स्थानीय लोगो ने उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाना चाहा, तबतक घटनास्थल पर उसकी मृत्यु हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन