Sitamarhi : इलाज के दौरान महिला की मौत, क्लीनिक पर हंगामा
Published by : DIGVIJAY SINGH Updated At : 20 Sep 2025 10:13 PM
नगर के पार्क रोड स्थित निजी क्लीनिक में शनिवार को इलाज के क्रम में महिला की मौत हो गयी.
सीतामढ़ी. नगर के पार्क रोड स्थित निजी क्लीनिक में शनिवार को इलाज के क्रम में महिला की मौत हो गयी. मृतका पुनीता देवी डुमरा थाना क्षेत्र के बनचौड़ी निवासी सुभाष यादव की पत्नी थी. महिला की मौत को लेकर मौजूद परिजनों ने शव को एंबुलेंस में रखकर क्लीनिक में हंगामा किया. आरोप है कि हंगामा के बाद मौजूद डॉक्टर व स्टाफ क्लीनिक में ताला लॉक कर फरार हो गये. मृतका की मां ने बताया कि पुत्री को डीएनसी करवाने पहुंचे थे. डॉक्टर ने भर्ती कराया था. नगर थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह ने बताया कि इस प्रकार की सूचना पीड़ितों की ओर से नहीं दी गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










