डुमरा में मोटरसाइकिल की ठोकर से महिला की मौत

डुमरा थाना क्षेत्र के मोहचट्टी गांव में बुधवार को मोटरसाइकिल की ठोकर से एक महिला की मौत हो गयी.
सीतामढ़ी. डुमरा थाना क्षेत्र के मोहचट्टी गांव में बुधवार को मोटरसाइकिल की ठोकर से एक महिला की मौत हो गयी. जिसकी पहचान थाना क्षेत्र के मेथौरा गांव निवासी राम उदगार महतो की 58 वर्षीया पत्नी सुमित्रा देवी के रुप में की गयी है. सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचकर छानबीन किया. वहीं, पंचनामा तैयार के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के उपरांत शव को परिजन को सौंप दिया. इस संबंध में पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया में जुटी है. जानक���री के अनुसार, सुमित्रा देवी पति के साथ बैंक से पैसा निकासी करने को लेकर डुमरा आयी थी. बैंक बंद के रहने के कारण पति व पत्नी मोहचट्टी में टेंपो से उतरकर सड़क पार कर रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की चपेट में आकर महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










