Sitamarhi : सदर अस्पताल में महिला ने किया हंगामा

Published by : DIGVIJAY SINGH Updated At : 27 Sep 2025 10:14 PM

विज्ञापन

सदर अस्पताल में शनिवार को अफरातफरी का माहौल बन गया.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. सदर अस्पताल में शनिवार को अफरातफरी का माहौल बन गया. अस्पताल में कार्यरत एक महिला स्वास्थ्य कर्मी के साथ दूसरी महिला की कहासुनी और गाली-गलौज होने लगी, जिससे बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गयी. मामला बढ़ता देखकर सदर अस्पताल स्थित टीओपी पुलिस वहां पहुंची और जानकी स्थान निवासी राहुल कुमार की पत्नी रेखा को पकड़कर अपने साथ ले गयी. बाद में सूचना पर पहुंची नगर थाने की पुलिस के हवाले कर दिया गया. रेखा कुमारी का आरोप था कि सदर अस्पताल में कार्यरत महिला स्वास्थ्य कर्मी के कारण उसके पति उससे मारपीट करते हैं. वहीं, नगर थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह ने बताया कि रेखा कुमारी को टीओपी पुलिस के द्वारा पकड़कर थाने में भेजा गया है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी. अस्पताल उपाधीक्षक डॉ मुकेश कुमार ने बताया कि जानकारी मिली है कि हंगामा कर रही एक महिला को सदर अस्पताल में तैनात टीपीओ पुलिस के द्वारा पकड़ा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DIGVIJAY SINGH

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

DIGVIJAY SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन