ePaper

चुनावी ड्यूटी पर तैनात कर्मियों का वोटिंग शुरू, पहले दिन 290 ने डाले वोट

Updated at : 31 Oct 2025 7:09 PM (IST)
विज्ञापन
चुनावी ड्यूटी पर तैनात कर्मियों का वोटिंग शुरू, पहले दिन 290 ने डाले वोट

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन में चुनावी ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 60 के तहत डाक मतपत्र के माध्यम से मत देने की सुविधा उपलब्ध कराया गया है.

विज्ञापन

डुमरा. बिहार विधानसभा आम निर्वाचन में चुनावी ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 60 के तहत डाक मतपत्र के माध्यम से मत देने की सुविधा उपलब्ध कराया गया है. इसको लेकर एनएसडीएवी पब्लिक स्कूल में विधानसभावार फैसिलिटेशन सेंटर बनाया गया है, जहां पहले दिन 290 कर्मियों ने डाक मतपत्र से वोट डाला. इसमें मतदान दल के कर्मी, माइक्रो प्रेक्षक, सेक्टर एवं जोनल अधिकारी, एसएसटी, एफएसटी व वीएसटी शामिल हैं. बताते चले कि चुनावी ड्यूटी पर तैनात कर्मी 5 नवंबर तक 9 बजे पूर्वाह्न से 5 बजे अपराह्न तक मतदान करेंगे. पहले दिन रीगा में 28, बथनाहा में 41, परिहार में 60, सुरसंड में 40, बाजपट्टी में 36, सीतामढ़ी में 54, रुन्नीसैदपुर में 18 व बेलसंड में 13 कर्मियों ने मतदान किया. — 5 व 6 नवंबर को इन कर्मियों का मतदान जिले के आठ विधानसभा क्षेत्र के लिए पुलिस कर्मी व गृहरक्षक 5 नवंबर को फैसिलिटेशन सेंटर पुलिस केंद्र में 9 बजे पूर्वाह्न से 5 बजे अपराह्न तक मतदान करेंगे. वहीं 6 नवंबर को 9 बजे पूर्वाह्न से 5 बजे अपराह्न तक फैसिलिटेशन सेंटर वाहन कोषांग में ड्राइवर व सफाई कर्मी मतदान करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन