डुमरा में लू लगने से विक्षिप्त की मौत

जिला मुख्यालय डुमरा स्थित कोर्ट कंपाउंड दुर्गा मंदिर के समीप रविवार की सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया गया.
सीतामढ़ी. जिला मुख्यालय डुमरा स्थित कोर्ट कंपाउंड दुर्गा मंदिर के समीप रविवार की सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया गया. इसकी पहचान नहीं हो सकी है. सूचना मिलने पर डुमरा थाने की पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया. डुमरा थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया अत्यधिक गर्मी व लू लगने से उसकी मौत हुई है. शरीर पर कोई जख्म के निशान नही है. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखा गया है. इधर, स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, मृत व्यक्ति अक्सर कोर्ट परिसर में घुमता रहता था. इधर-उधर भटकर खाने की सामग्री मांग कर अपना जीवनयापन कर रहा था. वह मानसिक तौर पर विक्षिप्त बताया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




