दूसरे सेमीफाइनल में विक्की की टीम ने रामेश्वर टीम को हराया
Published by : VINAY PANDEY Updated At : 02 Jan 2026 6:38 PM
विक्की 11 प्रेमनगर टीम के कप्तान विक्की ठाकुर ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया.
रुन्नीसैदपुर. प्रखंड क्षेत्र के मानिकचौक स्थित महंत विजयानंद गिरी उच्च माध्यमिक विद्यालय के मैदान में सांसद खेल महोत्सव के तहत आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल शुक्रवार को रामेश्वर – 11 डुमरा एवं विक्की – 11 प्रेमनगर के बीच हुआ. आयोजन समिति के नीरज ठाकुर व विक्की ठाकुर ने बताया कि मुख्य अतिथि व अधिवक्ता विकास झा ने टाॅस उछाल कर मैच का शुभारंभ कराया. विक्की 11 प्रेमनगर टीम के कप्तान विक्की ठाकुर ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. निर्धारित 20 ओवर में विक्की 11 टीम के खिलाड़ियों ने दस विकेट के नुकसान पर कुल 204 रन बनाये. जबाब में खेलते हुये रामेश्वर 11 डुमरा की टीम ने निर्धारित बीस ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर मात्र 177 रन हीं बना सकी. इस तरह विक्की 11 टीम के खिलाड़ियों ने इस मैच को 27 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह बना ली. विक्की- 11 के खिलाड़ी सचिन यादव को मैंने ऑफ द मैच घोषित किया गया, जिन्होंने 42 रन व एक विकेट भी लिया. मुख्य अतिथि ने सचिन यादव को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड प्रदान किया. अंपायर का दायित्व कुंदन ठाकुर व चुन्नू झा ने निभाई.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










