बिहार एसटीएफ के हत्थे चढ़ा कालिया गैंग के दो शातिर बदमाश

Updated at : 19 Jun 2024 11:24 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार एसटीएफ के हत्थे चढ़ा कालिया गैंग के दो शातिर बदमाश

जिले के टॉप 10 अपराधियों की सूची में सुमार विकास झा उर्फ कालिया गैंग के दो शातिर बदमाश बुधवार को बिहार

विज्ञापन

सीतामढ़ी. जिले के टॉप 10 अपराधियों की सूची में सुमार विकास झा उर्फ कालिया गैंग के दो शातिर बदमाश बुधवार को बिहार एसटीएफ के हत्थे चढ़ गये. गिरफ्तार बदमाशों की पहचान गाढ़ा थाना क्षेत्र के मानिक चौक गांव निवासी विशाल झा एवं पुनौरा थाना क्षेत्र के पुनौरा वार्ड नंबर 7 निवासी विजय झा के रूप में की गयी है. गैंग का लीडर विकास झा उर्फ कालिया फिलवक्त नयी दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद है. सीतामढ़ी पुलिस ने इसकी जानकारी होने से इंकार किया है. हालांकि, पुलिस महकमा में दोनों की गिरफ्तारी की चर्चा है. पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि दोनों के गिरफ्तारी की चर्चा उन तक भी आयी है. मगर, एसटीएफ द्वारा की गयी कार्रवाई की जानकारी नही दी गयी है. बताया जा रहा है कि एसटीएफ के हत्थे चढ़ा विजय सीतामढ़ी पुलिस के बदमाशों की सूची में टॉप-10 में शामिल है. वहीं, विशाल झा शिवहर समेत अन्य जिलों वांछित है. संतोष झा की हत्या के बाद गिरोह की कमान संभाल रहे विकास झा उर्फ कालिया के पकड़े जाने के बाद से विशाल झा ही रहकर अपने शार्गिदों को गाइडलाइन देता है. बिहार एसटीएफ और सीतामढ़ी पुलिस दोनों को काफी दिनों से तलाश रही थी. एसटीएफ की टीम विशाल झा की गिरफ्तारी के लिए लगातार उसके संभावित ठिकानों छापेमारी कर रही थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन