13 किलो गांजा के साथ महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

शहर स्थित कर्पूरी चौक के समीप थाना पुलिस ने 13 किलोग्राम गांजा के साथ एक महिला सहित दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.
पुपरी. शहर स्थित कर्पूरी चौक के समीप थाना पुलिस ने 13 किलोग्राम गांजा के साथ एक महिला सहित दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार, दारोगा मनोज कुमार पुलिस बल के साथ गश्ती के दौरान शहर स्थित कर्पूरी चौक के निकट टेंपो से उतरकर जा रहे एक महिला व एक व्यक्ति को रोककर पूछताछ किया तथा उसके बैग की तलाशी ली गयी. तलाशी के क्रम में दोनों के पास से 13 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया. उसके बाद पुलिस महिला सहित दोनों तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान भोरहा निवासी स्व समसुल अंसारी के पुत्र फैसल कलाम अंसारी तथा सीतामढ़ी मेला रोड निवासी मो रोजिद की पत्नी हसमुन खातून के रूप में की गयी है. पुलिस द्वारा गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ के क्रम में तस्कर ने बताया कि वे लोग नेपाल से गांजा लाकर लोगों के हाथों बेचते हैं. पुलिस गांजा को जब्त कर गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस संबंध में दारोगा मनोज कुमार के बयान पर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




