sitamarhi news : पुलिस को देखकर भाग रहा दो तस्कर शराब के साथ धराये

Edited by VINAY PANDEY
Updated:
विज्ञापन

सहायक अवर निरीक्षक विपिन कुमार के आवेदन पर दो शराब तस्कर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.

विज्ञापन

रीगा. सहायक अवर निरीक्षक विपिन कुमार के आवेदन पर दो शराब तस्कर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. आवेदन के अनुसार, गश्ती के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बुधवारा गांव की ओर से बाइक पर शराब होकर एक तस्कर आ रहा है. सूचना सत्यापन के बुधवारा गांव पहुंचने पर एक बाइक को उत्तर से आते होते देखा गया. पुलिस को देखकर बाइक सवार भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस बल के सहयोग से बाइक सहित दोनों युवक को पकड़ लिया गया. दोनों युवक की पहचान मेजरगंज थाना क्षेत्र के हनुमान नगर गांव निवासी रजनीश कुमार एवं राहुल सिंह के रूप में की गई है. बाइक की डिक्की से 54 बोतल नेपाली शराब बरामद की गयी. सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बाइक एवं शराब जब्त कर तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन