sitamarhi news: 90 बोतल सौंफी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Edited by VINAY PANDEY
Updated:
विज्ञापन

मद्य निषेध विभाग की टीम ने बाजपट्टी थाना क्षेत्र के रसलपुर चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान 90 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ बाइक सवार दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

पुपरी. मद्य निषेध विभाग की टीम ने बाजपट्टी थाना क्षेत्र के रसलपुर चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान 90 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ बाइक सवार दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर मानेचौक निवासी राजनंदन दास के पुत्र हेमंत कुमार एवं मिर्चया निवासी रामनाथ दास के पुत्र राम भजन कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस संबंध में जमादार संजीव कुमार सुमन के बयान पर मद्य निषेध थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पूर्व के मारपीट मामले का अभियुक्त गिरफ्तार पुपरी. स्थानीय थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में छापेमारी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार व्यक्ति थाना क्षेत्र के मानिकपुर निवासी जामुन साह के पुत्र बलिराम साह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, कांड के अभियुक्त के विरुद्ध स्थानीय थाना में मारपीट का मामला दर्ज है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन