शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 03 Mar 2025 9:01 PM (IST)
विज्ञापन
शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

मध-निषेध विभाग की टीम ने थाना क्षेत्र के जलालपुर बैगरी गांव के समीप वाहन चेकिंग के दौरान 6 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

पुपरी. मध-निषेध विभाग की टीम ने थाना क्षेत्र के जलालपुर बैगरी गांव के समीप वाहन चेकिंग के दौरान 6 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर थाना क्षेत्र के चैनपुरा निवासी निरंजन राय के पुत्र संजय यादव व रामनगर बेदौल निवासी लक्ष्मण कुमार यादव को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस संबंध में जमादार रजत कुमार चौधरी के आवेदन पर मध निषेध थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. –बिजली चोरी को लेकर दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज पुपरी. बिजली चोरी को लेकर विधुत आपूर्ति प्रशाखा पुपरी के कनिय अभियंता कुमार अंगराज के आवेदन पर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिसमें अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पकड़े गए पुपरी गांव निवासी हीरा महतो के पुत्र सुधीर महतो व बछारपुर निवासी मो जावेद के पुत्र मो आसिफ को नामजद आरोपी बनाया गया है. प्राथमिकी के अनुसार उपभोक्ता सुधीर महतो व मो आसिफ के ऊपर विभाग का बकाया राशि होने के कारण लाइन काट दिया गया था. इसके बाद भी बिजली जला रहे थे. सुधीर महतो पर 21237 व मो आसिफ पर 41222 पूर्व का बकाया सहित रुपये का आर्थिक जुर्माना लगाया गया हैं. दहेज प्रताड़ना के दो आरोपित गिरफ्तार पुपरी. स्थानीय थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के नारायणपुर कोदरगाढ़ा गांव में छापेमारी कर एक महिला समेत दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार व्यक्ति थाना क्षेत्र के नारायणपुर कोदरगाढ़ा निवासी रामईश्वर मुखिया एवं उसकी पत्नी जीवछी देवी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. जानकारी के मुताबिक कांड के अभियुक्त के विरुद्ध स्थानिय थाना में दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज है. मोटर की चोरी पुपरी. नगर स्थित वार्ड संख्या 24 में आम के बगीचा से अज्ञात चोरों द्वारा वाटर मोटर की चोरी कर लिया गया. इस मामले में झझिहट निवासी अनवारुल हक के पुत्र मो शमीम के आवेदन पत्र पर स्थानीय थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है. प्राथमिकी में बताया गया है कि आम के बगीचा मे वाटर मोटल लगा था. जिसे अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई है. नाबालिक लड़की लापता बाजपट्टी. थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिक लड़की के गुमशुदगी को लेकर उसके पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराई है. घटना 2 मार्च की है. बताया गया है कि लड़की सुबह 11:00 बजे घर से निकलने के बाद वापस नहीं आई. सभी जगह पर पता करने के बाद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन