sitamarhi news: प्रतिबंधित नशीली दवाएं व गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Edited by VINAY PANDEY
Updated:
विज्ञापन

स्थानीय पुलिस व एसएसबी ने सोमवार को संयुक्त रूप से विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर प्रतिबंधित नशीली दवाएं व गांजा के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य तस्कर फरार होने में सफल रहे.

विज्ञापन

थानाध्यक्ष व एसएसबी के साथ गिरफ्तार तासीर सोनबरसा: स्थानीय पुलिस व एसएसबी ने सोमवार को संयुक्त रूप से विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर प्रतिबंधित नशीली दवाएं व गांजा के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य तस्कर फरार होने में सफल रहे. मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. थाना क्षेत्र से यह कोई पहली बार नहीं है कि गांजा व नशीली दवाएं बरामद हुई है ओर कारोबारियों की गिरफ्तारी हुई है. ऐसे बरामदगी आम बात हो गई है. — दुकान और मकान में छापेमारी बताया गया है कि सोनबरसा बाजार निवासी आनंद महतो के पुत्र अनिल कुमार महतो की दुकान व मकान पर छापेमारी कर पुलिस ने 166 बोतल नशीली दवाएं (कोरेक्स) बरामद की. इस दौरान अनिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं, जयनगर गांव के वार्ड संख्या- नौ में रामनारायण राय के पुत्र उपेंद्र राय उर्फ राजाबाबू के घर से 44 बोतल नशीली दवाएं (कोरेक्स) बरामद कर की. पुलिस ने मौके से तस्कर उपेन्द्र राय को दबोच ली. — नशीली दवाएं बरामद, तस्कर फरार जयनगर गांव के भुवनेश्वर कुमार के पुत्र राहुल कुमार के घर छापेमारी में पुलिस को 24 बोतल कोरेक्स दवा, 600 ग्राम गांजा व 123 पीस व्हाइटनर मिला. इस दौरान तस्कर राहुल फरार होने में सफल रहा. इसके आलावा सोनबरसा बाजार के किशोरी महतो के पुत्र अनिल कुमार महतो के दुकान व घर से पांच किलो 500 ग्राम गांजा, 18 बोतल कोरेक्स व 130 पीस नाइट्रोसन टैबलेट बरामद किया गया. यहां से भी तस्कर फरार होने में सफल रहा. छापेमारी टीम में एसएसबी 51 बटालियन के स्थानीय कंपनी कमांडर सह इंस्पेक्टर बाबू साहब सिंह, थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, पुअनि मुकेश कुमार, मोहन सिंह, समेत अन्य शामिल थे. थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार तस्करों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायेगा. बरामद नशीली दवाओं व गांजा को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन