रेडलाइट एरिया बोहा टोला से पश्चिम बंगाल की दो नाबालिग लड़कियां मुक्त, तीन महिला बिचौलिया गिरफ्तार

मंगलवार की रात नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बोहा टोला रेडलाइट इलाके में छापेमारी कर बाल दुर्व्यापार की शिकार दो नाबालिग लड़कियों को देह व्यापार के दलदल से मुक्त करवाया गया है.
सीतामढ़ी. जिला पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के द्वारा एसोसिएशन फॉर वॉलिंट्री एक्शन (बचपन बचाओ आंदोलन) के सहयोग से मंगलवार की रात नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बोहा टोला रेडलाइट इलाके में छापेमारी कर बाल दुर्व्यापार की शिकार दो नाबालिग लड़कियों को देह व्यापार के दलदल से मुक्त करवाया गया है. साथ ही पुलिस ने तीन महिला बिचौलिया को भी गिरफ्तार किया है. बताया गया है कि एसपी अमित रंजन को रेडलाइट एरिया में नाबालिग बच्चियों की तस्करी कर उनसे देह व्यापार करवाए जाने की शिकायत मिली थी. जिसके उपरांत सीनियर डीएसपी हेडक्वार्टर सह नोडल पदाधिकारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट मो नजीब अनवर के मार्गदर्शन में प्रशिक्षु डीएसपी रवि रंजन एवं महिला थाना की बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी रश्मि कुमारी के संयुक्त नेतृत्व में दो नाबालिग बच्चियों को मुक्त कराने में सफलता मिली है. मुक्त नाबालिग लड़की पश्चिम बंगाल की रहनेवाली है. इस संदर्भ में सीनियर डीएसपी हेडक्वार्टर ने बताया कि बाल दुर्व्यापार की शिकार दो नाबालिग बच्चियों को मुक्त करवाया गया है. साथ ही इन बच्चियों की तस्करी कर जबरन देह व्यापार करवाने वाली तीन महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया है. बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी रश्मि कुमारी के आवेदन पर नगर थाना में नाबालिग बच्चियों से देह व्यापार करवाने वाले पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर नियमानुसार कानूनी कारवाई की जा रही है. बच्चियों को मुक्त करवाने में प्रशिक्षु डीएसपी रवि रंजन, बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी रश्मि कुमारी, सीतामढ़ी पुलिस के एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की सदस्य महिला थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर श्वेता स्वराज, इंस्पेक्टर सुशील कुमार सिंह, उमाशंकर रजक एवं एसोसिएशन फॉर वॉलिंट्री एक्शन (बचपन बचाओ आंदोलन) एवं पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




