कोर्ट के वारंट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट मामले में दो सगे भाई गिरफ्तार

प्रतीकात्मक तस्वीर
सीतामढ़ी पुलिस ने कोर्ट के वारंट पर एक पुराने मारपीट मामले में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है. दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. यह कार्रवाई मजकोठवा गांव में हुई.
Sitamarhi News: स्थानीय थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर शुक्रवार रात कार्रवाई करते हुए मजकोठवा गांव से दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया. दोनों आरोपी एक पुराने मारपीट के मामले में वांछित थे.
गिरफ्तारी के बाद शनिवार को दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
रात में हुई छापेमारी
पुलिस ने वारंट के निष्पादन के लिए मजकोठवा गांव में छापेमारी की. इस दौरान देवेंद्र राम और गजेंद्र राम को गिरफ्तार कर लिया गया.
दोनों के खिलाफ पहले से मारपीट का मामला दर्ज है.
न्यायिक हिरासत में भेजे गए
थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर दोनों वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है.
उन्होंने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










