नेपाल से 150 बोतल शराब लेकर आ रहे थे तस्कर, सुरसंड में पुलिस ने रास्ते में दबोचा

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

सुरसंड पुलिस ने गश्त के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही 150 बोतल देसी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने शराब की खेप और तस्करी में इस्तेमाल हो रही बाइक को भी जब्त कर लिया है.

विज्ञापन

Sursand News: स्थानीय पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही 150 बोतल (300 एमएल) देसी शराब के साथ बाइक सवार दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. कार्रवाई सैनिक सड़क पर की गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

पुलिस ने शराब के साथ तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बाइक भी जब्त कर ली है.

गश्ती के दौरान पकड़े गए दोनों आरोपी

पुलिस के अनुसार, नियमित गश्त के दौरान सैनिक सड़क पर एक संदिग्ध बाइक को रोककर तलाशी ली गई. जांच में बाइक से 300 एमएल की 150 बोतल देसी शराब बरामद हुई.

इसके बाद दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया.

दोनों तस्करों की हुई पहचान

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भिट्ठा थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव निवासी विनेश राय और हनुमान नगर गांव निवासी नवल किशोर राय के रूप में हुई है.

शराब और बाइक जब्त, दोनों न्यायिक हिरासत में

पुलिस ने बरामद शराब और बाइक को जब्त कर लिया है. दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और शराब तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन