पीएम सूर्य घर योजना में आवेदन और रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन बढ़ाने का डीएम ने दिया निर्देश

Updated:
विज्ञापन

बैठक में शामिल डीएम व अन्य

सीतामढ़ी जिले में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 10 सितंबर तक 4000 आवेदन प्राप्त करने का लक्ष्य रखा गया है. जिले में अब तक 3413 आवेदन मिल चुके हैं और 695 घरों में रूफटॉप सोलर लग चुके हैं. डीएम ने अधिकारियों को मिशन मोड में काम कर अधिक से अधिक पात्र उपभोक्ताओं को जोड़ने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन

Sitamarhi News: डुमरा. पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सीतामढ़ी जिले में 10 सितंबर तक चार हजार आवेदन प्राप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. योजना की प्रगति और क्रियान्वयन की समीक्षा को लेकर मंगलवार को समाहरणालय में डीएम तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में बैठक हुई. डीएम ने अधिकारियों को मिशन मोड में काम करते हुए अधिक से अधिक पात्र घरेलू उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा से जोड़ने का निर्देश दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

पीएम सूर्य घर योजना में 4 हजार आवेदन का लक्ष्य

डीएम तनय सुल्तानिया ने कहा कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना सरकार की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी पहल है. इसका उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र परिवारों को रूफटॉप सोलर के माध्यम से सौर ऊर्जा से जोड़ना है. उन्होंने अधिकारियों से निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप अभियान चलाने और योजना के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर शिथिलता नहीं बरतने को कहा.

अब तक 3413 आवेदन, 695 घरों पर लगा रूफटॉप सोलर

बैठक में बताया गया कि जिले में अब तक योजना के तहत कुल 3413 आवेदन प्राप्त हुए हैं. इनमें से 695 घरों में रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन का काम पूरा हो चुका है. डीएम ने शेष पात्र लाभार्थियों को योजना से जोड़ने के साथ इंस्टॉलेशन की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया.

आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर करें निष्पादन

डीएम ने प्राप्त आवेदनों को शीघ्र डिजिटाइज करने और संबंधित वेंडरों के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया. लंबित प्रक्रियाओं का भी त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा गया.

उन्होंने सभी बीडीओ, नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों और संबंधित अधिकारियों को बैंकों के साथ नियमित समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया, ताकि ऋण आवेदनों की स्वीकृति और वितरण की प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके.

बैंकों और वेंडरों को भी तेजी से काम करने का निर्देश

डीएम ने बैंकों के प्रतिनिधियों को पीएम सूर्य घर योजना के तहत प्राप्त ऋण आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से निपटाने को कहा. वहीं संबंधित वेंडरों के साथ समन्वय कर रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन की प्रक्रिया को भी तेज करने पर जोर दिया गया.

10 सितंबर तक लक्ष्य पूरा करने पर जोर

प्रशासन की ओर से पात्र घरेलू उपभोक्ताओं को योजना से जोड़ने के लिए अभियान को गति देने की तैयारी है. डीएम ने अधिकारियों को आवेदन, ऋण स्वीकृति और सोलर इंस्टॉलेशन की पूरी प्रक्रिया पर लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया, ताकि निर्धारित लक्ष्य को समय पर पूरा किया जा सके.

शहर के पांच स्थानों पर आज विद्युत उपभोक्ता सेवा शिविर

बिजली से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए बुधवार को शहर के पांच स्थानों पर विद्युत उपभोक्ता सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे. इन शिविरों में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी के साथ नए बिजली कनेक्शन, बिल भुगतान, मीटर संबंधी समस्याएं, नाम-पता एवं लोड में बदलाव और अन्य विद्युत शिकायतों का निष्पादन किया जाएगा.

विद्युत सहायक अभियंता अविनाश कुमार ने बताया कि शिविर एससी-एसटी थाना परिसर, ओरियंटल स्कूल परिसर, कैलाशपुरी वार्ड नंबर-45, भौप्रसाद और मेथौरा पंचायत भवन में आयोजित होंगे.

यह भी पढ़ें: सीतामढ़ी में जदयू ने संगठन का किया विस्तार, सूफिया तसनीम को बनाया गया नया जिला महासचिव

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन