सीतामढ़ी के पुपरी में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को लेकर लगेंगे विशेष शिविर, मिलेगा लाभ
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर सिस्टम लगवाने के लिए पुपरी में विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। अधिक जानकारी के लिए यहाँ पढ़ें।
Sitamarhi solar camp: सीतामढ़ी जिले के पुपरी विद्युत प्रमंडल के अंतर्गत आने वाले विभिन्न पंचायतों में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों पर सोलर सिस्टम लगाने को लेकर विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है. इस पहल का उद्देश्य अधिक से अधिक घरेलू उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा से जोड़ना और उन्हें बिजली बिल से राहत दिलाना है. विद्युत आपूर्ति प्रमंडल पुपरी के कार्यपालक अभियंता मो नवील अंसारी ने इस संबंध में प्रमंडल के सभी प्रशाखा अभियंताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं.
आपके शहर में
Rooftop Solar scheme: विभिन्न पंचायतों और वार्डों में होगा शिविर का आयोजन
योजना के प्रचार-प्रसार और पंजीकरण के लिए प्रमंडल की विभिन्न पंचायतों में तिथिवार शिविर तय किए गए हैं. इसके तहत पुपरी प्रशाखा के आवापुर दक्षिणी पंचायत, नानपुर के बहेड़ा जाहिदपुर पंचायत, नगर परिषद जनकपुर रोड के वार्ड एक, बाजपट्टी के बाचोपट्टी नरहा, चोरौत के बर्री बेहटा, बोखड़ा के बाजितपुर भाउर और बथनाहा के बौराहा बराही जीवा में शिविर लगेंगे. इसके साथ ही सहियारा, भुतही, सोनबरसा, सुरसंड, परिहार और बेला प्रशाखा के चुनिंदा गांवों व वार्डों में भी शिविर आयोजित किए जाएंगे.
Solar Camp: नियमित अंतराल पर लगेंगे जागरूकता शिविर
विभागीय योजना के अनुसार, यह शिविर प्रमंडल की सभी प्रशाखाओं के अंतर्गत प्रत्येक माह के निर्धारित दिनों में आयोजित किए जाएंगे. सोमवार, शुक्रवार, रविवार और अन्य सरकारी अवकाश के दिनों को छोड़कर तय तिथियों पर ये शिविर संचालित होंगे, ताकि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को इसका पूरा लाभ मिल सके.
उपभोक्ताओं को दी जाएगी सोलर लगाने की जानकारी
इन शिविरों के माध्यम से उपभोक्ताओं को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत छतों पर सोलर पैनल लगवाने के फायदों के बारे में विस्तार से जागरूक किया जाएगा. शिविर में ऑन-स्पॉट आवेदन भी लिए जाएंगे ताकि उपभोक्ताओं को दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें.
कार्यपालक अभियंता की उपभोक्ताओं से विशेष अपील
कार्यपालक अभियंता मो नवील अंसारी ने क्षेत्र के सभी घरेलू बिजली उपभोक्ताओं से इन शिविरों में पहुंचकर अधिक से अधिक संख्या में इसका लाभ उठाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा अपनाने से न केवल बिजली बिल कम होगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी बड़ा योगदान मिलेगा.
यह भी पढ़ें... मुजफ्फरपुर में चौकीदार से लूटपाट का प्रयास, देशी कट्टा छोड़कर भागे अपराधी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए