सीतामढ़ी दौरे पर पहुंचे डीआरएम, संघ ने 25 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा

Updated:
विज्ञापन

डीआरएम को सम्मानित करते केंद्रीय रेलवे रेलयात्री संघ के जिलाध्यक्ष व सचिव

सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) ज्योति प्रकाश मिश्रा के दौरे के दौरान यात्री संघ ने 25 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा. यात्रियों की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए एलएचबी कोच, नई ट्रेनों के परिचालन और वंदे भारत जैसी आधुनिक ट्रेनों की मांग प्रमुख है.

विज्ञापन

Sitamarhi DRM visit: समस्तीपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) ज्योति प्रकाश मिश्रा के सीतामढ़ी दौरे के दौरान कैट और केंद्रीय रेलवे रेलयात्री संघ की ओर से एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा गया है. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सुंदरका और सचिव आलोक कुमार ने डीआरएम को माता सीता की एक सुंदर झांकी और फोटो फ्रेम भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

एलएचबी कोच और नई ट्रेनों के परिचालन की मांग

यात्री संघ द्वारा सौंपी गई 25 सूत्री मांगों में रेल सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर दिया गया है. मुख्य मांगों में पाटलिपुत्र मेमू इंटरसिटी (15507/08) और नरकटियागंज-दानापुर एक्सप्रेस (15515/16) के रेक को आधुनिक एलएचबी कोच में बदलना शामिल है. इसके साथ ही पटना और सीतामढ़ी के बीच सुबह व शाम के वक्त नई ट्रेनों का परिचालन शुरू करने की मांग की गई है.

वंदे भारत और नमो भारत ट्रेन चलाने का प्रस्ताव

यात्री संघ ने सीतामढ़ी से देश की राजधानी दिल्ली के लिए आधुनिक वंदे भारत ट्रेन चलाने की पुरजोर मांग रखी है. इसके अलावा सीतामढ़ी से गया के बीच नमो भारत रैपिड ट्रेन का परिचालन शुरू करने, रक्सौल-दरभंगा इंटरसिटी ट्रेनों का संचालन तथा जनसेवा एक्सप्रेस का विस्तार सीतामढ़ी तक करने का प्रस्ताव दिया गया है.

Railway passengers association: वाटरिंग सुविधा और दोहरीकरण कार्यों में तेजी की मांग

ज्ञापन में सीतामढ़ी स्टेशन के ट्रैक संख्या 3 और 4 पर क्विक वाटरिंग सुविधा तत्काल बहाल करने की मांग की गई है. साथ ही, क्षेत्र में रेल यातायात को सुगम बनाने के लिए सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर-दरभंगा रेलखंड के दोहरीकरण कार्यों में तेजी लाने की बात कही गई है, ताकि यात्रियों को बेहतर और समयबद्ध सुविधाएं मिल सकें.

यह भी पढ़ें... दरभंगा से दिल्ली जाने वाली क्लोन एक्सप्रेस का विस्तार नहीं, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन