मेजरगंज बॉर्डर पर एसएसबी की कार्रवाई, 35 लीटर डीजल और बाइक जब्त, तस्कर फरार

Updated:
विज्ञापन
35 लीटर तस्करी का डीजल जब्त, तस्कर फरार

प्रतीकात्मक तस्वीर

सीमांचल में तस्करी के खिलाफ अभियान तेज. एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर 35 लीटर डीजल और एक बाइक जब्त की है. हालांकि, तस्कर सुरक्षा बलों को चकमा देकर फरार हो गया.

विज्ञापन

Sitamarhi Diesel Smuggling: इंडो-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसएसबी ने शुक्रवार शाम बड़ी कार्रवाई करते हुए 35 लीटर डीजल और एक बाइक जब्त की. हालांकि कार्रवाई के दौरान तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहा.

जब्त डीजल और बाइक को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए कब्जे में ले लिया गया है.

बॉर्डर पर गश्त के दौरान हुई कार्रवाई

एसएसबी जवान नियमित गश्त पर थे. इसी दौरान सीमा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर कार्रवाई की गई.

कार्रवाई के दौरान तस्कर डीजल और बाइक छोड़कर मौके से भाग निकला, जबकि सुरक्षा बलों ने दोनों को जब्त कर लिया.

अज्ञात तस्कर पर प्राथमिकी दर्ज

इस मामले में शनिवार को अज्ञात तस्कर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.

सुरक्षा एजेंसियां फरार तस्कर की पहचान और उसकी गिरफ्तारी के लिए जांच में जुटी हैं. साथ ही सीमा क्षेत्र में निगरानी भी बढ़ा दी गई है.


विज्ञापन
Amrendra Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Amrendra Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन