सीतामढ़ी के दो भाइयों की बड़ी सफलता, एक ने NEET UG तो दूसरे ने JEE Mains में लहराया परचम

Updated:
विज्ञापन
फोटो - सफल छात्र दीपक व दीपांकर. | Prabhat Khabar Network

सफल छात्र दीपक व दीपांकर

बिहार के सीतामढ़ी जिले के दो भाइयों ने NEET UG और JEE Mains में उत्कृष्ट रैंक हासिल कर परिवार का नाम रोशन किया है. दिहाड़ी मजदूर के बेटे दीपक कुमार और दीपांकर कुमार की यह सफलता सीमित संसाधनों में कड़ी मेहनत का प्रमाण है.

विज्ञापन

NEET Success Story: सीतामढ़ी जिले के पुपरी प्रखंड अंतर्गत सम्हौली गांव के दो भाइयों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में शानदार सफलता हासिल कर परिवार के साथ पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है. बड़े भाई दीपक कुमार ने NEET UG और छोटे भाई दीपांकर कुमार ने JEE Mains में उत्कृष्ट रैंक हासिल की है.

दोनों की सफलता के बाद गांव में खुशी का माहौल है और लोग परिवार को बधाई दे रहे हैं.

मजदूरी करने वाले पिता के बेटों ने हासिल की बड़ी सफलता

दोनों छात्र दिलीप साह के पुत्र हैं. दिलीप साह दूसरे राज्य में मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं, जबकि उनकी पत्नी प्रतिभा देवी गृहिणी हैं.

सीमित संसाधनों के बावजूद दोनों भाइयों की मेहनत और लगन ने उन्हें बड़ी सफलता दिलाई है.

NEET और JEE Mains में शानदार प्रदर्शन

दीपक कुमार ने NEET UG परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 3479 हासिल की है. वहीं ओबीसी श्रेणी में उनकी 1351वीं रैंक आई है.

दूसरी ओर, छोटे भाई दीपांकर कुमार ने JEE Mains में अनारक्षित (General) श्रेणी में 4252वीं रैंक प्राप्त कर परिवार का गौरव बढ़ाया है.

गांव में जश्न, जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई

दोनों भाइयों की सफलता से सम्हौली गांव और आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल है. ग्रामीणों ने इसे पूरे इलाके के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया है.

मुखिया राजन कुमार और पूर्व मुखिया प्रतिनिधि मनोज कुमार यादव ने दोनों छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा कि दोनों भाइयों को सम्मानित भी किया जाएगा, ताकि अन्य छात्र भी उनसे प्रेरणा ले सकें.


विज्ञापन
Baidnath Thakur

लेखक के बारे में

By Baidnath Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन