ePaper

बिजली की कटौती से परेशानी

Updated at : 08 Jun 2024 10:19 PM (IST)
विज्ञापन
बिजली की कटौती से परेशानी

असहनीय गर्मी के बीच पूरे अनुमंडल क्षेत्र में बिजली की कटौती की जा रही है, जिससे लोगों का घर में रहना मुश्किल हो गया है.

विज्ञापन

पुपरी. असहनीय गर्मी के बीच पूरे अनुमंडल क्षेत्र में बिजली की कटौती की जा रही है, जिससे लोगों का घर में रहना मुश्किल हो गया है. शाम को बिजली गुल होना रूटीन बन गया है. बिजली आपूर्ति की समस्या से परेशान उपभोक्ताओं की इमारतों की उपरी मंजिल पर रहने वाले लोगों को पानी की समस्या से भी जूझना पड़ रहा है. पुपरी को विधुत की आपूर्ति नहीं हो पा रही है. इसका निदान शीघ्र कर लिये जाने का दावा किया जा रहा है. उपभोक्ता सुशील केजरीवाल, भोगेंद्र गिरि, प्रमोद शर्मा, अरविंद कुमार छोटु, चंदन ठाकुर, राजीव कुमार, राजकुमार मंडल व पुष्कर चौधरी समेत अन्य ने डीएम व कार्यपालक अभियंता से विद्युत आपूर्ति में आ रही परेशानी को दूर करने की मांग की है. विद्युत कार्यपालक अभियंता हिमांशु कुमार ने बताया कि मौसम के कारण यथा आंधी तूफान व बारिश के कारण विद्युत आपूर्ति में परेशानी हो रही है. इस समस्या को यथाशीघ्र दूर कर लिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन