Sitamarhi: सेना के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा

Edited by RANJEET THAKUR
Updated:
विज्ञापन

इस तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय, वंदे मातरम्, पाकिस्तान मुर्दाबाद और वीर सैनिकों के पराक्रम को समर्पित नारे गुंजायमान रहा.

विज्ञापन

शिवहर. भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता की खुशी में शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह की अध्यक्षता में शिवहर जिला भाजपा की ओर से पूरे शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी. जो यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के मजबूत संकल्प और सशस्त्र बलों की वीरता का जश्न मनाने के लिए शिवहर जिलावासी और पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने विशाल तिरंगा यात्रा निकाली. इस दौरान शुक्रवार को संध्या 530 बजे तिरंगा यात्रा में सुनो गौर से दुनिया वालो-बुरी नजर ना हम पर डालो के गीतों के साथ (भारत माता की जय) के उद्घोष और वीर सैनिकों के पराक्रम को दर्शाती तख्तियां और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर हजारों लोगों ने शहर के सिनेमा हॉल रोड से रजिस्ट्री चौक, ब्रह्मस्थान चौक होकर गांधी चौक, राजस्थान से जीरोमाइल चौक पर जाकर संपन्न हुई.वही यात्रा में भाजपा कार्यसमिति सदस्य सह पूर्व विधायक ठाकुर रत्नाकर राणा ने कहा कि भारत के इस ऑपरेशन सिंदूर अभियान में सेना ने आतंकियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया और उसे घुटने टेकने पर विवश कर दिया. जो यह तिरंगा यात्रा सेना के लिए गर्व और सम्मान की यात्रा है.शिवहर में जिस तरह से लोग सेना के समर्थन में तिरंगा यात्रा में भाग लिए है वह देश की एकता और आत्मविश्वास को दर्शाता है.विशेष रूप से ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सैनिकों के प्रति सम्मान का इस तिरंगा यात्रा में शहर के लोगों ने शामिल होकर अस्मिता और अखंडता का परिचय दिया है.इस तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय, वंदे मातरम्, पाकिस्तान मुर्दाबाद और वीर सैनिकों के पराक्रम को समर्पित नारे गुंजायमान रहा. मौके पर समाजसेवी योगेंद्र प्रसाद गुप्ता, भाजपा नेत्री डॉक्टर नूतन माला सिंह, जिला महामंत्री विनय कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार पांडे, राजेश कुमार राजू, उत्तम पटेल, निखिल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव कुमार पांडे, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बसंत कुमार सिंह, डॉ राम बहादुर गुप्ता, राधाकांत गुप्ता उर्फ बच्चू, नंदन गुप्ता, बजरंगी सिंह, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता, निलेश गिरी, शहर के गणमान्य प्रबुद्ध जनों, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में देशभक्त शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन